Spread the love

शिव कुमार

सम्भल ( परिपाटी न्यूज )तहसील गुन्नौर के विकासखंड रजपुरा स्थित ग्राम सिसौना डांडा में आयोजित गंगा मेले ( 22 नवंबर से 24 नवंबर) का सोमवार को मुख्य अतिथि मा. प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश जेपीएस राठौर ने फीता काटकर शुभारंभ किया।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने स्काउट एवं गाइड शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा शिविर का अवलोकन कर स्काउट एवं गाइड के सदस्यों से विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासपरक परियोजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी स्टॉलों एवं मॉडलों का उद्घाटन कर अवलोकन किया।प्रभारी मंत्री ने भूमि संरक्षण विभाग द्वारा लगाए गए मृदा परीक्षण मॉडल तथा आईसीडीएस विभाग के अंतर्गत प्रदर्शित पोषण वाटिका, आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र एवं मत्स्य तालाब के मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए हाइड्रोलिक पार्किंग सिस्टम एवं स्मार्ट डस्टबिन मॉडल का भी अवलोकन किया।इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी, कृषि बीज, बेसिक शिक्षा, पूर्ति विभाग, सिंचाई विभाग के नलकूप मॉडल, लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किए गए 24 कोसीय परिक्रमा मॉडल, पर्यटन विभाग तथा पंचायती राज विभाग के आदर्श ग्राम पंचायत मॉडल का अवलोकन किया।

उद्यान विभाग द्वारा लगाई गई पुष्प प्रदर्शनी भी देखी। कृषि विभाग की यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी को ट्रैक्टर की चाबी सौंपकर लाभान्वित किया।इस दौरान प्रभारी मंत्री ने मां गंगा की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन किया।इसके उपरांत प्रभारी मंत्री गंगा नदी के तट पर पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। इसके पश्चात गंगा तट पर आयोजित भव्य गंगा आरती में प्रतिभाग कर मां गंगा के प्रति श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की। मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इसके साथ ही मेले में पहली बार आयोजित लेजर शो भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसका प्रभारी मंत्री ने अवलोकन किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक डॉ. अनामिका यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधीर मल्होत्रा, अंकित जैन एवं ह्रदेश यादव, पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर अभिमन्यु कुमार, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर, क्षेत्राधिकारी बहजोई अजीत कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात स्तुति सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड्गवंशी, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *