Spread the love

संवाददाता- कुलदीप भार्गव

बिजनौर (पीपीएन) मिशन शक्ति कार्यक्रम को जिले में पूर्ण गुणवत्ता और मानक के अनुरूप संचालित कराए तथा प्रत्येक विद्यालय, मिशन शक्ति के कार्यक्रम के समन्वयक सभी विभागीय कार्यालयों एवं अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों में बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ शीर्षक पर आधारित फलैक्सी का बोर्ड लगवाना सुनिश्चित कराएं जिला प्रोवेशन अधिकारी- जिलाधिकारी रमाकान्त पाण्डेय
जिलाधिकारी रमाकान्त पाण्डेय ने जिला प्रोवेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि मिशन शक्ति कार्यक्रम को सफलता के साथ संचालित करने के लिए बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ योजना का व्यापक रूप से प्रचार कराएं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि 26 जनवरी,21 को स्कूलों में प्रधानाचार्य के साथ छात्रा से ध्वजारोहण कराएं और मिशन शक्ति कार्यक्रम में योगदान देने वाली छात्राओं को सम्मानित भी करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ शीर्षक पर आधारित कैलण्डर प्रकाशित करा कर जिले के प्रत्येक विद्यालयों में लगवाने के लिए उपलब्ध कराएं तथा प्रत्येक विद्यालय, मिशन शक्ति के कार्यक्रम के समन्वयक सभी विभागीय कार्यालयों एवं अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों में बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ शीर्षक पर आधारित फलैक्सी का बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें।


जिलाधिकारी आज पूर्वान्ह 11ः30 बजे कलैक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान व स्वालाम्बन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम के संचालन के लिए गठित समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने माह जनवरी एवं फरवरी,21 में मिशन शक्ति में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 18 से 20 जनवरी के मध्य बेटी बचाओ-बेटी पढाओं, बाल संरक्षण समिति, बाल विवाह टास्क फोर्स तथा वन स्टाप टास्क फोर्स की संयुक्त समीक्षा बैठक का आयोजन, 21 जनवरी को जेन्डर चैम्पियन्स्

तथा मेधावी छात्राओं का सम्मान, 22 जनवरी को कन्या जन्मोत्सव तथा माॅ बेटी को उपहार वितरण कार्यक्रम, 23 जनवरी को वन स्टाप केन्द्रो का उद्घाटन, 24 जनवरी को मेधावी बालिकाओं को एक दिन की सांकेतिक अधिकारी नियुक्त कार्यक्रम, 26 जनवरी को जेन्डर चैम्पियन महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा झंडारोहण, 27 जनवरी से 13 फरवरी तक महिलाओं तथा बच्चों से संबंधित कानूनों के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम, 15 फरवरी को प्रशासन की पाठशाला कार्यक्रम, 18 फरवरी को बेटी बचाओं बेटी पढाओं के अन्तर्गत खेलकूद प्रतियोगिता, 24 फरवरी को हक की बात जिलाधिकारी के साथ तथा 25 फरवरी को जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार गौड, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *