Spread the love

संवाददाता-हर्षित भारद्वाज/परिपाटी न्यूज मीडिया

चांदपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज) चांदपुर नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याउ चांदपुर में तेजी से टीकाकरण अभियान चल रहा है। जिसमे रोज अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण किया जा रहा है। वहां पर 18 प्लस से लेकर 45 प्लस वालों के टीके लग रहे हैं। जिसमें आज चांदपुर नगर के विष्णु धाम मंदिर के महंत दिव्य श्री राम कथा व्यास पं॰ रविंद्र भारद्वाज संघर्षी व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश सचिव ने अपनी टीके की दूसरी खुराक ली। जिसके बाद उन्होंने परिपाटी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि भारत सरकार की भूमिका इस कोरोना महामारी से महा जंग में विश्व सराहनीय है भारत सरकार की कुशल नेतृत्व के कारण आज भारत में सबसे ज्यादा वैक्सीन लोगो को लगाई जा सकी हैं। टीकाकरण की इसी रफ्तार के साथ भारत कोरोना महामारी से जल्द जीतेगा और आगे बढ़ेगा। उन्होंने परिपाटी न्यूज़ के माध्यम से लोगो से अपील भी की सभी लोग टीका जरूर लगवाए परंतु दवाई के बाद भी, कढ़ाई का पालन जरूर करें।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद