Spread the love

गुरप्रीत सिंह

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज) हरिद्वार गामीण उत्तराखंड में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं। कांग्रेस की ओर से प्रदेश में ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ के जरिए भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जा रही है। लक्सर क्षेत्र में लगे कांग्रेस के बैनर के माध्यम से इस यात्रा का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। बैनर पर ‘भाजपा हटाओ–उत्तराखंड बचाओ’ का नारा प्रमुखता से लिखा गया है। साथ ही भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित न्याय यात्रा में लोगों का स्वागत किया गया है। बैनर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई प्रमुख नेताओं के चित्र भी लगाए गए हैं। इस बैनर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को प्रमुखता दी गई है।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी संदेश में न्याय यात्रा के माध्यम से जनता के मुद्दों को उठाने का संकेत दिया गया है। कांग्रेस की इस पहल को प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरमाने और जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर कांग्रेस का विरोध आगामी राजनीतिक गतिविधियों में भी चर्चा का विषय बन सकता है। अब देखना होगा कि कांग्रेस की यह न्याय यात्रा जनता के बीच कितना प्रभाव छोड़ती है और प्रदेश की राजनीति में इसका क्या असर देखने को मिलता है।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *