Spread the love

संवाददाता-हर्षित भारद्वाज/परिपाटी न्यूज मीडिया

चांदपुर (परिपाटी न्यूज) 6 जुलाई को चांदपुर पुलिस व स्वाट टीम ने धनोरा फाटक चांदपुर से करीब रात ढाई बजे शाहिर व फाजिल नामक दो चोरों को चोरी के मोबाइल व नगदी सहित चोरी के नौ अन्य मोबाइल, दो तमंचा 315 बोर मय, चार जिंदा कारतूस, दो आदत खोखा कारतूस व एक मोटरसाइकिल अपाचे सहित गिरफ्तार किया गया।

सोमवार पांच जुलाई को हर्ष कुमार पुत्र खेंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम हिलालपुर थाना चाँदपुर जनपद बिजनोर द्वारा अपनी मोटरसाइकिल के बैग से मोबाइल और आठ हजार रुपये चोरी हो जाने के सम्बंध में थाना क्षेत्र चाँदपुर जनपद बिजनोर में मु॰ अ॰ सं॰ 395/ 2021 धारा 379 भादवि॰ बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था।
विवेचनात्मक कार्यवाही में थाना क्षेत्र चाँदपुर पुलिस व स्वाट टीम ने घटना का अनावरण करते हुए साहिल पुत्र यूनुस व फ़ाज़िल पुत्र अब्दुल कय्यूम निवासी मोहल्ला शाहचन्दन कस्बा थाना चाँदपुर को धनोरा फाटक के समीप चान्दपुर से रात्रि ढाई बजे गिरफ्तार किया।

अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वाट टीम व चाँदपुर पुलिस को बताया कि वह दोनों मिल कर राहगीरों व अन्य व्यक्तियों से मोबाइल व नगदी आदि चोरी करते हैं। इनके द्वारा 05/07/2021 को जंगल ग्राम हिलालपुर से दुधिया की मोटरसाइकिल से बंधा हुआ थैला भी चोरी किया था। जिसमे एमआई का मोबाइल व आठ हजार रुपये रखे थे। जिसका दोनो ने आपस मे बटवारा कर दिया था।
पूर्व में भी हल्दौर के थाना क्षेत्र अट्टा मंदिर के पास भी अपने 15-20 साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। हल्दौर थाना क्षेत्र के आरोपियों की तलाश चल रही हैं।
उक्त घटना को बेनकाब करने में स्वाट टीम उप निरीक्षक मनोज परमार, कांस्टेबल मो.खालिद कांस्टेबल बेताब ज्वाला, कांस्टेबलअरुण कुमार, रहीस अहमद रंजीत कुमार,चालक कपिल कुमार सहित चाँदपुर थाना प्रभारी पंकज तोमर उप निरीक्षक उमेश चन्द्र उप निरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल नेत्रपाल राठी, विकास त्यागी, अंकित कुमार, सोनू कुमार को उत्साह वर्धन के लिए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने नगद 5000रुपये पुरुस्कार प्रदान किया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद