Spread the love

विजेन्द्र सैनी परिपाटी न्यूज ब्यूरो चीफ हरिद्वार

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज) लक्सर स्थित जे के टायर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर उप श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया जेके टायर की 27 में से 9 यूनियनों से जुड़े हजारों कर्मचारियों कम्पनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और सुबह से लेकर शाम तक धरने पर बैठे रहे इस दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन ने हर तीन साल में होने वाले अग्रीमेंट में उनके

साथ धोखा किया गया रातों-रात कंपनी प्रबंधन ने कुछ युनियनों के साथ मिलकर फर्जी अग्रीमेंट कर दिया गया कर्मचारियों की माँग है कि अग्रीमेंट के अनुसार उनके वेतन में 11 हजार रुपयों की बढ़ोत्तरी, सभी के लिए आवासीय योजना, बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल निर्माण और समान काम के बदले समान वेतन से जुड़ी उनकी सभी मांगो को पूरा किया जाए इतना ही नहीं कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन भी करेंगे !

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद