
संवाददाता-जितेंद्र तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
राजा का ताजपुर बिजनौर(परिपाटी न्यूज़) — राजा का ताजपुर में बंदरों ने आतंक मचा रखा है दिन निकलते ही मोहल्ले मोहल्ले सौ से डेढ़ सौ बंदर एक साथ निकल जाते हैं घरों में रखे सामान उठाते हैं चप्पल उठाते हैं कपड़े उठाते हैं और लेकर का भाग जाते है और कपड़ों को फाड़ देते हैं और जंगलों में जाकर के खेती को बर्बाद करते हैं इससे किसानों को भी बहुत नुकसान पहुंचता हैं ताजपुर की जनता बंदरों से बहुत ज्यादा परेशान है

प्रशासन इन बंदरों को पकड़ने के लिए कुछ इंतजाम करें और ग्राम प्रधान को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए बंदरो से निजात दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं इस पर मंथन करना चाहिए और बंदरों से जल्द से जल्द निजात दिलाई जाए ,शुभम वालिया, नागेंद्र सिंह ,दिलावर सिंह, आसाराम सिंह ,नूर हसन, उस्मान अहमद ,कमर अहमद ,राज बहादुर सिंह ,आदि ग्रामीणों ने बताया कि सभी क्षेत्रवासी इन बंदरों से बहुत ज्यादा परेशान हैं घर की छतों पर कपड़े नहीं सुखा सकते घर के आंगन में कोई भी सामान रखा हो तो यह बंदर लेकर भाग जाते हैं हम कुछ भी सामान बाहर नहीं रख सकते कृपया करके प्रशासन इस ओर ध्यान दें और इन बंदरों को पकड़वाने का इंतजाम करें!
