ब्यूरो -एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज मीडिया

बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़)- सहायक आयुक्त श्रम, प्रदीप कुमार द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत 16, जून, 2021 को देव रबर फैक्ट्री नगीना रोड बिजनोर में हुए हादसे में मृतक श्रमिक सुरेश कुमार के आश्रितों को क्षतिपूर्ति स्वरूप शासन द्वारा आज ही ( शनिवार 3 जुलाई को ) उपलब्ध कराई गई धनराशि रुपये 12.50 लाख का भुगतान कर मृतक के परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई।