Spread the love

संवाददाता-देवेश्वर धीमान/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

बिजनौर (परिपाटी न्यूज)। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की दिशा एक जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव ने बता दी है । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर के माध्यम से जनता का आभार जताते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा इसी के साथ कहा कि हम व उत्तर प्रदेश सरकार आपके लिए अहम भूमिका निभा रही है जिसके चलते हम आपको हर संभव मदद करेंगे। उत्तर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ रही है और यदि बात करें बिजनौर की तो वहां भी

चौधरी साकेंद्र प्रताप ने दो बार इलेक्शन जीत कर बिजनौर में इतिहास रचा । इसी के साथ चौधरी साकेंद्र प्रताप ने कहा कि मुझे बिजनौर की जनता पर गर्व है जिसने मुझे फिर से बिजनौर की सेवा करने का मौका दिया है और मैं बिजनौर की जनता का सदा आभारी रहूंगा। चौधरी साकेंद्र सिंह प्रताप को 30 मत मिले और 5 वोटों से जीत हुई और वहीं सपा व रालोद गठबंधन प्रत्याशी चरनजीत कौर को 25 मत मिले और 5 वोटों से चुनाव हार गई।


वर्ष 1991 में पंचायत राज अधिनियम में संशोधिन के बाद त्रिस्तरीय चुनावों की व्यवस्था की गई थी। जिससे अध्यक्ष चुना गया। बिजनौर में भाजपा से इस बार अध्यक्ष का चुनाव जीतने वाले साकेंद्र प्रताप सिंह पहले ऐसे शख्स हैं, जिसने जिला पंचायत चुनाव लगातार दो बार जीतकर नया इतिहास रच दिया। 1990 के दशक से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शुरू हो गए थे। इसके बाद साकेंद्र प्रताप सिंह बिजनौर में ऐसे पहले प्रत्याशी हैं,
वहीं तमाम कार्यकर्ता सहित चौधरी साकेंद्र सिंह प्रताप का हर्षोल्लास के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया । स्वागत में उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, नहटौर विधायक ओम कुमार, पूर्व सांसद बिजनौर भारतेंदु सिंह, जिलाध्यक्ष बिजनौर सुभाष बाल्मीकि व अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद