Spread the love

संवाददाता-हर्षित भारद्वाज/परिपाटी न्यूज मीडिया

चांदपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन चांदपुर गेस्ट हाउस व मंडी कोटला स्थित पंकज चौधरी के निजी स्थान पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया और साथ ही 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति भी तय की गई।
चांदपुर गेस्ट हाउस पर पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश ने केक काटा तथा अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को हाथ

उठवाकर शपथ दिलाई । गुरूवार दोपहर को डॉ . लाखन सिंह पाल की अध्यक्षता एवं सपा नगर अध्यक्ष नाजिम खान के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी ओमवेश ने कहा कि जन्मदिन उसी का मनाया जाता है , जो इसका हकदार होता है । अखिलेश यादव इसके हकदार हैं , इसलिए उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है ।इस अवसर पर मोहसिन अंसारी , शेख इजमाल अहमद , अहमद , जुल्फुकार अहमद भूरे , राजाराम वरिष्ठ नेता आदित्य वीर सिंह , संसार सिंह , शेर आलम चांद , इला अंसारी , रूपराम मदान , मौ . जुबैर

सहित बड़ी संख्या में सपा प्रधान लव कुमार , प्रधान राम कुमार यादव , सिंह चौहान , धर्मेन्द्र तोमर , शेख शमीम कार्यकर्ता ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे । उधर, गुरूवार सुबह समाजवादी पार्टी बिजनौर कमेटी के कोषाध्यक्ष पंकज चौधरी के निवास स्थान मंड़ी कोटला में बड़ी संख्या में एकत्र सपाईयों ने मिलकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिन पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मौजूद सपा के नेताओं ने प्रदेश में सपा की सरकार २०२२ में बनाने का संकल्प लिया। जन्मदिन के अवसर बोलते हुए सपा नेताओं ने सपा कार्यकर्ताओं से अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश में बीजेपी की जनविरोधी विचारधारा वाली योगी सरकार को जनता के सहयोग से उखाड़ फेकने की बात कहीं गई और जनता की हितैषी सपा सरकार को प्रदेश में लाने के लिए अभी से मेहनत करने की कार्यकर्ताओं को जरूरी बताया।


इस मौके पर मोमिन खान मलिक जिला सचिव व मलिक समाज फाउंडेशन जिला अध्यक्ष, शमीम शेख जिला सचिव, केशव यादव,नौशाद कस्सार, रईस हाशमी, युनुस ताऊ, मुज़म्मिल कुरैसशी, नफीस पहलवान,उस्मान अल्वी,हाजी मुन्ने कुरैशी ,साजिद ठेकेदार, आलम कुरैशी शकील पहलवान, ताजीम अहमद,मुर्तज़ा अहमद, असफाक अहमद ग्राम प्रधान रवाना, साज़िद प्रधान बेरखेडा , महताब प्रधान कमालपुर, कामिल हसन, राशिद अंसारी,फते अंसारी आदिबड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद