
संवाददाता-जितेंद्र तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
राजा का ताजपुर (परिपाटी न्यूज़) निकटवर्ती ग्राम बिशनपुर विडरा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई मामले का पता चलते ही ससुरालियों में हड़कंप मच गया आनन-फानन में विवाहिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा दिल्ली के लिए रेफर कर दिया दिल्ली में
इलाज के दौरान वह जिंदगी की जंग हार गई सोनम(27 वर्ष) की शादी 4 वर्ष पहले हाजी अकरम के पुत्र मोहम्मद कासिम से हुई थी आरोप है कि ससुराल में कुछ दिनों से कहासुनी हो रही थी इस बात से नाराज होकर विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया इस बात की जानकारी होने पर सोनम के परिजनों ने उसको जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया प्रशासन को मामले की अभी तक जानकारी नहीं है
