
ब्यूरो-एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज़़ मीडिया
गंज, बिजनौर(परिपाटी न्यूज) गंज स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र पर आशाओं द्वारा ग्राम प्रधान पति सरफराज़ की उपस्थिति में क्षेत्रीय महिलाओं को एकत्रित कर संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी गई l
ग्राम पंचायत निजामतपुरा गंज के वर्तमान प्रधानपति सरफराज़ अहमद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चलाये जा संचारी रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत क्षेत्र में कार्यरत आशाओं के साथ मिलकर उप स्वास्थ्य केन्द्र गंज में क्षेत्रीय महिलाओं को बुलवाकर उन्हें संचारी रोगों की पहचान करना और उनके बचाव के तरीके बतायें जिससे संचारी रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकें और अपने क्षेत्र स्वस्थ किया जा सकें ! प्रदेश सरकार पूरे राज्य में यह संचारी रोग नियन्त्रण अभियान चला रही है जो आज 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा, जिसमें लोगों को संचारी रोगों से लड़ने के तरीके बतायें जायेंगे जिनमें

1.मच्छरों से बचने के आप अपने हिसाब से विभिन्न तरीके अपना सकते हैं जिनसे मच्छर पैदा ही न हो !
- साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें !
- गर्भवती महिलाओं की उचित पोषक देखभाल से होने वाले बच्चों को स्वस्थ बनाना !
- बच्चों को दो बार जेईई के टीके लगवायें!
- पानी को ढक कर रखे और अधिक समय तक पानी को कहीं या किसी जगह पर इकट्ठा न होने दें आदि इस तरह के तमाम उपाय ग्राम प्रधानपति सरफराज़ अहमद ने आशाओं के माध्यम से क्षेत्रीय महिलाओं को एकत्रित कर बतायें ! आज के इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधानपति सरफराज़ अहमद के साथ साथ ग्राम प्रधान फिरोजा परवीन व आशाओं में बीना गुप्ता, रूपा, पुष्पा और जयवती उपस्थित रहीं!
