
संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) मामूली विवाद में तीन युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया मोहल्ला शहीद नगर के मोबीन का पुत्र आमिर किसी कार्य से बाजार जा रहा था रास्ते में मोहल्ला हजरत नगर निवासी अजीम पुत्र मुन्ने, रजब पुत्र नईम, हासिम पुत्र इरशाद से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई आरोप है कि तीनों युवकों ने दबंगई दिखाते हुए आमिर को मारना पीटना शुरू कर दिया और उसकी गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल होकर

जमीन पर गिर पड़ा शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले वालों के आने पर तीनों युवक फरार हो गए खून से लथपथ आमिर को देखकर मोहल्ले वासियों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली और मौके पर भीड़ जमा हो गई पुलिस ने आमिर को तुरंत नूरपुर सीएचसी पर भर्ती कराया आमिर की हालत गंभीर देखते हुए आमिर को बिजनौर रेफर कर दिया जहां से उसको मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया खुलेआम घटना से मोहल्ले वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश देनी शुरू कर दी है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा