
संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
ताजपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज) राजा का ताजपुर में सैनी धर्मशाला पर आभा फाउंडेशन के द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया आभा फाउंडेशन की अध्यक्षा आभा सिंह ने कहा कि हम यहां पर एक सिलाई सेंटर खोलना चाहते हैं। जिसमें आप सभी लड़कियां जो सिलाई सीखना चाहती हैं वह सीख सकती हैं उनको फ्री ऑफ कॉस्ट सिलाई सिखाई जाएगी और कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा। 2 महीने का यह कोर्स है जब वह लड़कियां पूरी तरह से सिलाई सीख जाएंगी तो उनको सरकार की तरफ से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा और उन्होंने कहा कि आप जितनी जल्दी कम से कम 30 लड़कियों का एक ग्रुप बना लेंगे हम उतनी ही जल्दी सेंटर का उद्घाटन कर देंगे और सिलाई सिखाना शुरू कर दी जाएगी इस मीटिंग का संचालन शुभम वालिया ने किया और मीटिंग में सैनी समाज के अध्यक्ष मदन सिंह सैनी ,पूर्व प्रधान सुरेश कुमार सैनी ,शंकर सिंह कश्यप, बृजेश सिंह कश्यप ,राजेंद्र सिंह प्रजापति ,प्रेम सिंह सैनी ,शादी राम सिंह सैनी ,आंगनबाड़ी कार्यकत्री उषा रानी व सैकड़ों की संख्या में महिलाएं वह पुरुष उपस्थित रहे
