Spread the love

‎‎रोहित कुमार‎‎

सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) बहजोई कलेक्ट्रेट सभागार, बहजोई में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, वाहनों की फिटनेस, ओवरलोडिंग तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुनील प्रकाश ने पूर्व में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। चेक पोस्ट निर्माण एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति की समीक्षा बैठक में चेक पोस्ट के निर्माण की स्थिति के संबंध में खनन निरीक्षक से जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जल निगम (ग्रामीण) के संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए जिन सड़कों को खोदा गया है, उन्हें तत्काल गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से दुरुस्त कराया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। हेलमेट के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश* जनपद में प्रत्येक थाने के सामने मुख्य मार्ग पर पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा एनजीओ के सहयोग से दोपहिया वाहन चालकों

को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करने तथा आवश्यकता के अनुसार हेलमेट उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को हेलमेट के उपयोग के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि वे स्वयं हेलमेट का प्रयोग करने के साथ-साथ अपने अभिभावकों एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन तथा हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित कर सकें। सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग एवं नंबर प्लेट पर विशेष निगरानी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में मुख्य मार्गों एवं सड़कों के किनारे अनधिकृत रूप से वाहन खड़े न होने दिए जाएं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए इस पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए।‎अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने निर्देश दिए कि ऐसे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए जिनकी नंबर प्लेट पर कीचड़, धूल अथवा अन्य किसी सामग्री से नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं देता है। उन्होंने बच्चों को लाने-ले जाने वाली स्कूल बसों का भी नियमानुसार सत्यापन एवं आवश्यक जांच सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। नेशनल हाईवे की खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश* जिलाधिकारी ने नेशनल हाईवे से संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जहां-जहां रेलिंग टूटी हुई हैं अथवा सड़क पर गड्ढे हैं, उन्हें यथाशीघ्र दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। साथ ही, नेशनल हाईवे पर निर्धारित गति सीमा के संबंध में आवश्यक स्थानों पर स्पष्ट एवं प्रभावी साइनेज लगाए जाने के निर्देश दिए।ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश*पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में दुर्घटना संभावित एवं दुर्घटनाग्रस्त स्थलों को चिन्हित करते हुए ब्लैक स्पॉट निर्धारित किए जाएं तथा वहां सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन, वाहनों की फिटनेस, हेलमेट का प्रयोग, ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण तथा सुरक्षित वाहन संचालन सुनिश्चित कर सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान की भी समीक्ष बैठक के दौरान “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के संबंध में भी चर्चा की गई। संबंध अधिकारियों को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा जनसामान्य को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुनील प्रकाश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।‎‎

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *