Spread the love

‎ मोहम्मद इमरान
‎
‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनियाठेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार शाम सम्भल-चन्दौसी रोड पर मोहम्मदगंज रोड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस की हत्या के मामले में वांछित आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी,जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी नरौली भेजा गया। पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में थाना बनियाठेर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक घेराबंदी होने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने नियंत्रित जवाबी फायरिंग की,जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुश चौधरी पुत्र विजयपाल चौधरी निवासी ग्राम नरौली,थाना बनियाठेर के रूप में हुई है। वह थाना बनियाठेर में दर्ज मुकदमा अपराध बीएनएस के तहत हत्या के मामले में वांछित चल रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या की घटना में प्रयुक्त बताई गई 32 बोर की अवैध पिस्टल,मैगजीन में फंसा एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।मुठभेड़ की सूचना पर एसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी,अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, सीओ चन्दौसी सहित आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थानाध्यक्ष बोविंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ कार्रवाई में शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *