Spread the love

‎मुकुट यादव
‎
‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) बहजोई। गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चालक को नींद की झपकी आने से करीब 30 लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और यूपीड़ा की एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई के ट्रामा सेंटर पहुंचाया। इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे थाना बहजोई क्षेत्र के गांव डाढ़ोल के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के चैनल संख्या 117 पर यह हादसा हुआ। पिकअप में सवार सभी लोग हरियाणा के करनाल में मजदूरी करते हैं और दीपावली का त्योहार मनाने के लिए अपने गांव बिनावर,जनपद बदायूं जा रहे थे।

रास्ते में चालक को झपकी आ गई,जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। पिकअप क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।डायल 112 की सूचना पर बहजोई थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और एंबुलेंस कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया।घायलों में मुकेश (50), उनकी पत्नी राजकुमारी (40), तालेवाड़ (50), उनकी बेटी देवी (10), रूपवती (55), रीना (30), रामबाबू (40), अरुण (10), रीना (50), रानी (40), राधेश्याम (7) और जगदीश (60) शामिल हैं। इनमें मुकेश, राधेश्याम और रीना की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *