Spread the love

बिजनौर से एडवोकेट अवनीश जोशी भी मथुरा पहुंचे

विक्की जोशी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। जोशी ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश के बैनर तले मथुरा में भव्य एवं दिव्य सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों और जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं स्वजातीय बंधुओं ने पहुंचकर सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि छोटे मोरारी बापू ने जोशी ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को एकजुट करने और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि यह संगठन आने वाले समय में समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नई पीढ़ी गर्व के साथ स्वयं को जोशी ब्राह्मण और भृगु ऋषि के वंशज के रूप में पहचान सके, इसके लिए समाज में जागरूकता का अभियान निरंतर चलाया जाना आवश्यक है।विशिष्ट अतिथि ब्रह्मानंद जोशी ने स्वजातीय बंधुओं से समाज के उत्थान के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि एकता में बड़ी शक्ति होती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब एक-एक तार मिलकर डोरी बनते हैं तो वह मजबूत हो जाती है। इसी प्रकार समाज के सभी लोग एकजुट होकर संगठन की शक्ति को बढ़ा सकते हैं। मथुरा एवं ब्रजवासियों ने इस सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया है।उन्होंने कहा कि जोशी ब्राह्मण महासभा की कोर कमेटी के सदस्यों के पदचिह्नों पर चलते हुए संगठन को ब्लॉक स्तर से लेकर

विधानसभा, जिला एवं प्रदेश स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। समाज के छोटे से छोटे और बड़े से बड़े कार्यकर्ता की संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समाज और संगठन के हित में सक्रिय योगदान देना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता जोशी ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित रमेश चंद्र शर्मा, मथुरा ने की। मुख्य अतिथि छोटे मोरारी बापू तथा विशिष्ट अतिथि ब्रह्मानंद जोशी, कोटा रहे। कार्यक्रम का सुंदर संचालन पंडित संदीप जोशी, कानपुर ने किया।सम्मेलन में बी.एम. ज्योतिषी, बारा, राजेश जोशी लखनऊ, राजू पाराशर भोपाल, सी.पी. जोशी भोपाल, डॉ. मनोज जोशी गुना, संजीव जोशी, राधा किशन, सतीश जोशी, चंद्रपाल जोशी दिल्ली, संतराम जोशी पलवल, अवनीश जोशी बिजनौर, विक्की जोशी बिजनौर, विपिन जोशी बिजनौर, गुरुप्रसाद हरिद्वार, हरिओम शास्त्री इंदौर, तेजस्वी कुमार पांडे जबलपुर, शेरपाल शर्मा, एडवोकेट बृजमोहन जोशी, मनोज जागा ग्वालियर, प्रहलाद जागा करौली, उपदेश जागा हिंडौन सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।सम्मेलन में आगरा, अलीगढ़, एटा, इटावा, बदायूं, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, हापुड़, गुना, सीपरी, ग्वालियर, मुरैना, इंदौर, महोबा, झांसी, जबलपुर, बारा, कोटा, भरतपुर, रेवाड़ी, फरीदाबाद सहित विभिन्न शहरों एवं क्षेत्रों से लोग पहुंचे।सम्मेलन के दौरान समाज के लोगों ने मंच से अपने विचार रखे और सामाजिक उत्थान, शिक्षा, युवा पीढ़ी को संगठन से जोड़ने तथा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सभी लोग इसी प्रकार एकजुट होकर आगे बढ़ते रहे तो जोशी ब्राह्मण महासभा भविष्य में सामाजिक उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के अंत में दूर-दराज के क्षेत्रों से सम्मेलन में पहुंचे सभी पदाधिकारियों एवं स्वजातीय बंधुओं का जोशी ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रमेशचंद शर्मा ने आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सम्मेलन को सफल बनाने में योगदान देने वाले जोशी ब्राह्मण महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में कोर कमेटी से पंडित रमेश चंद्र शर्मा (राष्ट्रीय अध्यक्ष),राजेश जोशी लखनऊ,मिलन भार्गव लखनऊ,धर्मेंद्र जोशी हापुड़,अनुराग शर्मा उरई जालौन, अवनीश जोशी बिजनौर,सुनील शर्मा एटा,डॉ उमेश भारद्वाज फिरोजाबाद,रमेश चंद्र शर्मा महावन वाले,संदीप शर्मा कानपुर,विजय शर्मा एटा,नितिन जोशी बंदायूं,सुखराम जोशी बरेली,सचिन जोशी गाजियाबाद,प्रदीप शर्मा अलीगढ़,गोविन्द शर्मा आगरा,अरुण जोशी मथुरा,जितेंद्र जोशी रामपुर,रमाकांत जोशी फिरोजाबाद,धर्मवीर जोशी फ़िरोज़ाबाद,सूर्यकांत शर्मा इटावा सभी उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *