Spread the love

‎‎अफजाल हुसैन‎‎

संभल ( परिपाटी न्यूज़) पुलिस अधीक्षक संभल विकास चन्द्र त्रिपाठी के आदेश के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक संभल उत्तरी कुलदीप सिंह के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी संभल कुलदीप कुमार के कुशल नेतृत्व में जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने 7 सितंबर 2026 को गश्त एवं वारंटी/वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजीव पुत्र पृथ्वी सिंह, उम्र करीब 48 वर्ष, निवासी ग्राम तिमनपुर, थाना हजरतनगर गढ़ी, जनपद संभल के रूप में हुई है। अभियुक्त मु0अ0सं0 556/06, धारा 411 भादवि तथा वाद संख्या 398/09 से संबंधित वारंटी था। उसकी पेशी की तिथि 18 सितंबर 2026 निर्धारित है।‎गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय चन्दौसी, जनपद संभल भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवांश तथा कांस्टेबल 743 सचिन कुमार, थाना हजरतनगर गढ़ी, जनपद संभल शामिल रहे।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *