रोहित कुमार
सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) पुलिस अधीक्षक जनपद सम्भल विकास चन्द्र त्रिपाठी ने थाना हजरतनगरगढ़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, भोजनालय, हवालात, बैरक एवं शस्त्रागार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति का भी निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने थाने में रखे विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उन्हें अद्यावधिक एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी

ने थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनने तथा उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, प्रभावी गश्त तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।एसपी ने पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता के साथ कार्य करें।

