Spread the love

मौ.अरबाज

सम्भल (परिपाटी न्यूज़) सम्भल मे26 से 27 स्कूलों के छात्र-छात्राओं की भागीदारी, शिक्षिकाओं एवं जामिया की फ़ारिग़ात की सेवाएँ रहीं उल्लेखनीय सम्भल मे रविवार 18 अक्टूबर को बरकाती इस्लामिक सेंटर, सम्भल के तत्वावधान में एस.एन.एम. जूनियर हाई स्कूल, दीपासराय और अलबशीर मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सराय तरीन के साझा सहयोग से सीरत-ए-नबी क्विज़ प्रतियोगिता 2026 की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इसमें सम्भल और आसपास के लगभग 26 से 27 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता को तीन शैक्षिक वर्गों में विभाजित किया गया था, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी में सीरत-ए-रसूल से प्रेम और धार्मिक चेतना को बढ़ावा देना था। शिक्षिकाओं एवं जामिया की फ़ारिग़ात की अहम भूमिकाप्रतियोगिता की तैयारी, प्रचार-प्रसार और सफल आयोजन में जामिया अलहिलाल लिलबनात, सम्भल की प्रिंसिपल फरज़ाना कौसर अमजदी, ताजवर

तथा अन्य सभी शिक्षिकाओं एवं फ़ारिग़ात ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विभिन्न स्कूलों का दौरा किया, छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया, प्रतियोगिता के महत्व को उजागर किया और पाठ्यक्रम की तैयारी में मार्गदर्शन प्रदान किया। उनकी निरंतर मेहनत, निष्ठा और सेवा-भावना इस सफलता का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे। इन सभी शिक्षिकाओं एवं फ़ारिग़ात की सेवाएँ प्रशंसनीय हैं। इम्तियाज खान, मुंह शारिक जीलानी, फैजी अयाज, रहनुमा अतीक, अमरीन, ताजवर, कोहेनूर, अज़मत, रहेमीन, शमा, नूर ए यमशी, जसमीन, अजरा, नाजिया अली, अदीबा, खदीजा, मनताशा, जिया उर रहमान, आदिल रजा, जिकरा, रेहान खान, मुंह शारिक जीलानी, वामिक बरकाती, और अन्य लोग उपस्थित रहे।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *