Spread the love

‎मुकुट यादव
‎
‎सम्भल ( परिपाटी न्यूज़) महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान तथा स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति केंद्रों पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों और एंटी रोमियो टीमों ने अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्रों में चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उनकी समस्याएं सुनीं और महिला संबंधी शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

एंटी रोमियो टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर पंपलेट वितरित किए। इन पंपलेट के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सरकारी योजनाओं, स्वावलंबन और पुलिस की विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई।महिला पुलिसकर्मियों ने वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया। मोबाइल के पैनिक बटन और आपातकालीन कॉल की प्रक्रिया का डेमो भी दिया गया।पुलिस का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *