यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, असमोली बाईपास पर पुलिस की कार्रवाई
प्रदूषण व दस्तावेज़ो ं में कमी मिलने पर बुलेट सवार पर कार्रवाई
भॊजपाल सिंह
संभल (परिपाटी न्यूज़)। जनपद संभल के असमोली बाईपास पर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीआई अमित और अमन के नेतृत्व में वाहनों की गहन जांच की गई। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक मॉडिफाइड बुलेट मोटरसाइकिल को रोककर उसके दस्तावेज़ों की जांच की। जांच में वाहन का प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC), हेलमेट तथा अन्य

आवश्यक दस्तावेज़ों में अनियमितताएं पाई गईं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन चालक के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ साथ रखें, जिससे अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके।
