Spread the love

अमित सैनी

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़) पूर्व केंद्रीय शस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक संगोष्ठी का आयोजन संगठन कोषाध्यक्ष राजकुमार रवि के निज निवास पर सलेमपुर महदूद निकट बहादराबाद हरिद्वार में किया गया ,जिसकी अध्यक्षता एडवोकेट रूप चंद आजाद जी ने की व संचालन संगठन सचिव राजीव शर्मा जी ने किया जिसमें पेंशन एरियर जैसे कर्मचारियों के लाभान्वित करने वाले मुद्दों पर चर्चा की आने वाले कुछ दिनों में सी जी एच एस डायरेक्टर से वार्ता का समय मिलने पर सभी को सूचित किया जाएगा

जिसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल बनाया जाएगा जो हरिद्वार में सी जी एच एस डिस्पेंसरी व पैनल में हरिद्वार के हॉस्पिटल शामिल करने जैसे विषय पर वार्तालाप के लिए जाएगा जो सदस्य जाना चाहते है वह सूचान मिलने के पश्चात अपना नाम अध्यक्ष जी को प्रेषित कर दे। की संगोष्ठी में निम्न सदस्यों ने प्रतिभागिता की अध्यक्ष एडवोकेट रूप चंद आजाद राजीव शर्मा राजकुमार रवि धर्मपाल सोम दत सहदेव शर्मा वीरेंद्र चौहान सुनील कुमार आदि।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *