Spread the love

अमित सैनी

हरिद्वार (परिपाटी न्यूज़)। पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से TeamSKS Kangen Water Experience Centre, रानीपुर मोड़, हरिद्वार के माध्यम से संचालित “1 पेड़ लगाओ मिशन” के अंतर्गत श्रीमती शशिलता जी ने एक पौधा रोपित कर इस अभियान को अपना समर्थन दिया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकृति मानव जीवन का आधार है। पेड़-पौधे हमें शुद्ध वायु, हरियाली और संतुलित पर्यावरण प्रदान करते हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण और बेहतर भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक वृक्ष धरती को जीवन

प्रदान करता है, उसी प्रकार शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छ और बेहतर पानी का उपयोग भी स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है।TeamSKS Kangen Water Experience Centre द्वारा लोगों से अपील की गई कि वे दो महत्वपूर्ण संकल्प अवश्य लें—हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें तथा अपने परिवार के लिए शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण पेयजल का चयन करें।केंद्र की ओर से सभी नागरिकों को रानीपुर मोड़ स्थित Experience Centre पर आमंत्रित किया गया है, जहाँ वे Kangen Water का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं तथा यह जान सकते हैं कि बेहतर गुणवत्ता वाला पानी उनके स्वास्थ्य और जीवन में किस प्रकार सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

By विक्की जोशी

मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *