संवाददाता अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप चांदपुर
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)मामला बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र का है जहां चांदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे हैं गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है डेढ़ माह बाद गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेज दिया है, जबकि इसका साथी याकूब पुलिस की पकड़ से बहुत दूर है। डेढ़ महीने पहले चांदपुर थाने के तत्कालीन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय गर्ग की ओर से 21 नवम्बर 23 को अजीम उर्फ छंग्गा पुत्र याकूब ,शमीम पुत्र याकूब निवासी ग्राम रसूलपुर नंगला को गैंगस्टर में निरूद्ध

किया था ,दोनों बदमाश पुलिस से आंख मिचौली करते घूम रहे थे, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर में गिरफ्तार बदमाश अजीम उर्फ छंग्गा पर पहले से नौ मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तार गैंगस्टर अजीम उर्फ छंग्गा गैंग का गैंग लीडर है । अंतर्जनपदीय गैंग चलाकर चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देता है इसका दूसरा साथी अभी फरार है पुलिस जल्द ही उसे पकड़ने की फिराक में लगी हुई है।