रिपोर्ट एसपी तंवर
बिजनौर ( परिपाटी न्यूज़) -05 जनवरी,2024ः- मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्य पिछडे वर्ग के (अल्पसंख्यक पिछडे़ वर्ग को छोड़कर) गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों की अधिकतम 02 पुत्रियों के लिए शादी अनुदान योजनान्तर्गत रू0 20000.00 प्रति विवाह के लिये अनुदान की धनराशि दी जाती है, शादी अनुदान योजना के अन्तर्गत इच्छुक परिवार जिनके परिवार की वार्षिक आय रू0 56480.00 (शहरी क्षेत्रों में) एवं रू0 46080.00 (ग्रामीण क्षेत्रों में) से अधिक न हो तथा शादी की तिथि पर वर की आयु 21 वर्ष एवं वधु की आयु 18 वर्ष से कम न हो। आवेदक सभी वांछित अभिलेख जैसे-आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र,

आधार कार्ड, पुत्री का आधार कार्ड, बैक पासबुक की छायाप्रति एवं शादी कार्ड को संलग्न कर आवेदन पत्र वेबसाईटhttps://shadianudan.upsdc.gov.in/ पर शादी की तिथि से 90 दिन पूर्व व 90 दिन बाद तक किसी भी जनसेवा केन्द्र/साइबर कैफे इत्यादि से ऑनलाईन कर सकते है। आनलाईन आवेदन के उपरान्त आनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कापी समस्त संलग्नको सहित शहरी क्षेत्र के आवेदन पत्र तहसील स्तर पर एवं ग्रामीण क्षेत्र के आवेदन पत्र विकास खण्ड स्तर पर जमा किया जाना अनिवार्य है।