Spread the love

रिपोर्ट- रक्षक राजपूत

मंडावर (परिपाटी न्यूज) । खेत पर जा रहे किसान के भैंसे की करंट की चपेट मे आकर मौत हो गई। भैंसे स्वामी ने बुग्गी से कूद कर अपनी बामुश्किल जान बचाई । भैंसे की मौत से किसान को काफी नुकसान पहुंचा है। गुरुवार को थाना क्षेत्र के गांव लायकपुरी निवासी

किसान अमरसिंह अपनी भैंसा बुग्गी लेकर अपने खेतो पर जा रहा था। तभी रास्ते में टूटे पड़े ग्यारह हजार की विद्युत लाइन के तार की चपेट में आकर भैंसे की मौत हो गई किसान ने बुग्गी से कूदकर बामुश्किल अपनी जान बचाई। भैंसे की मौत से किसान को काफी नुकसान पहुंचा है। किसान ने विद्युत विभाग से मुआवजे की मांग की है।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद