नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम हसूपुरा में श्री गुरु सिंघ सभा गुरुद्वारा हसूपुरा एवं दुःख निवारण साहिब के तत्वधान मे सिखों के दसवें गुरु सरवंशदानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 357 वे प्रकाश पर्व के आगमन की खुशी मे प्रातः 6 बजे बैंड बाजो के साथ गांव मे भव्य प्रभातफेरी निकाली गयी। प्रभातफेरी मे कई झांकिया भी शामिल रही प्रभातफेरी मे संगत ने गुरबाणी गायन कर वातावरण को भक्तिमय किया।

प्रभातफेरी में कुलदीप सिंह रियाड, ईश्वर सिंह राहुल, गगनदीप सिंह पोथीवाल, अमरजीत सिंह गोल्डी,आशु सिंह पोथीवाल, अनमोल सिंह, हरेंद्र सिंह मोनू, प्रीतम सिंह, जोत सिंह, अमरीक सिंह सन्नी, लक्की सिंह, नीरज सिंह, राज सिंह, राहुल सिंह, प्रीत सिंह, दुरविजय सिंह, राजन सिंह, सुरजीत सिंह, हरपाल सिंह, संजय सिंह, कृपाल सिंह, हरचरण सिंह, विशाल सिंह, सतवीर सिंह, बब्बू सिंह, बाबू सिंह, जोरावर सिंह, गुरमेल सिंह आदि संंगत मौजूद रही।