
रिपोर्ट-सतवेंदर सिंह गुजराल/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)। शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराने के साथ शपथ दिलाई गई। नगर शिक्षा परिक्षण द्वारा नूरपुर के खालसा इंटर कॉलेज, व न्यादरी देवी मे सङक शुरक्षा यातायात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे यातायात पुलिस प्रभारी एस आई आवेश खान ने छात्राओ को कहा की यातायात नियमों का पालन किसी डर या भय से नहीं बल्कि मन से करें। सभी लोग सड़क पर यात्रा करते समय नियमों का पालन करना शुरू कर दें तो निश्चित रूप से घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लग जाएगा। बाइक चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग कत्तई न करें इसके अलावा हेलमेट अवश्य लगाएं। जब तक लोग जागरूक होकर वाहन नहीं चलाएंगे तब तक सड़क दुर्घटना में कमी नहीं आ पाएगी।

यातायात प्रभारी ने बताया कि हमेशा वाहन चलाते समय वैध लाइसेंस साथ में रखें। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। इस मौके पर हैड कांस्टेबल,बिजेंद्रसिंह, कांस्टेबल शुऐब अहमद,कांस्टेबल अजय सिंह,स्कूल प्रधानाचार्य व अध्यापक आदि मौजूद रहे। वहीं राजा का ताजपुर के आरजीएनपी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नगर में यातायात जागरूकता रैली निकाली गयी।