
रिपोर्ट-सतवेन्दर सिंह गुजराल
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) विधानसभा संचालन समिति की बैठक नूरपुर नगर मंडल में डायमंड सिटी पर संपन्न हुई। जिसमें मुख्यातिथि महेंद्र धनोरिया नगीना लोकसभा संयोजक उपस्थित रहे । उन्होंने सभी कार्यकताओं से 2024 चुनाव में मजबूत भागीदारी के साथ जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति जिसे सरकार द्वारा लाभ की आवस्यकता है। लेकिन किसी कारण वह लाभ मिलने से छूट गया हो, उसकी जानकारी संबंधित विभाग को देकर उस तक लाभ पहुचानें का कार्य करें। कार्यक्रम में गरिमामयी

उपस्थिति में राजेश सैनी प्रभारी विधानसभा नूरपुर रहे। प्रभारी राजेश सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रहीं सभी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र शेखावत संयोजक विधानसभा नूरपुर ने फिर एक बार मोदी सरकार के नारे के साथ सभी कार्यकर्ताओं को जोश के साथ चुनाव में जुट जाने के लिए कहा। कार्यक्रम में नूरपुर ब्लॉक प्रमुख आकांशा चौहान, जिला मंत्री नरेश भाटी, सुरेंद्र प्रजापति, विधानसभा नूरपुर के चारो मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र जोशी, सुरेश चंद, राजीव त्यागी, सुनील सैनी, लोकसभा विस्तारक विपिन सागर, विधानसभा विस्तारक मयंक राणा, मण्डल प्रभारी दयाशंकर राणा, विवेक सरोहा, विधानसभा मीडिया प्रभारी राघव प्रताप, विधानसभा लीगल संयोजक मयंक कुमार, संजीव गुर्जर, राजीव त्यागी, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक अंकित जोशी, वरुण त्यागी, चंद्र प्रकाश, सुभम राजपूत, उमेश शेखावत, शीला राणा, सरोता रानी, शिवम वाल्मीकि आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।