
रिपोर्ट- अजमल अंसारी/परिपाटी न्यूज़ मीडिया ग्रुप चांदपुर
चांदपुर (परिपाटी न्यूज़)। बिजनौर के थाना चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सैंद्वार का है जहां पर ग्राम जलीलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार वेगनआर कार (नंबर यूपी 14 एक्स 3816) ने जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर लगने से नाईपुरा निवासी हुकुम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से चांदपुर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। खबर लिखे जाने तक घायल के परिजनों ने बताया कि मामले की थाना को अभी तैयारी नहीं दी गई है ।

(संवाददाता- अजमल अंसारी)