
रिपोर्ट- एसपी तंवर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया बिजनौर
किरतपुर, बिजनौर( परिपाटी न्यूज़)। किरतपुर में श्री रघुनाथ स्पोर्ट्स ट्रस्ट द्वारा एक अभ्यास मैच का आयोजन किया गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किरतपुर क्रिकेट अकादमी की टीम ने 35 ओवर में ऑलआउट होकर केवल 114 रन ही बना पाई।

उनकी ओर से सर्वाधिक 30 रन आर्यन ने बनाये। डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी बिजनौर टीम की ओर से बढ़िया गेंदबाजी का प्रदर्शन हुआ। वंश अग्रवाल ने 4 और अश्विन चौधरी ने व आदित्य कुमार ने 2-2 विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करते हुए डीडीपीएस क्रिकेट अकादमी ने मैच 22 में 8 विकेट से जीत हासिल की। उनकी ओर से आरिज सिद्दीकी और वंश अग्रवाल ने 25, 25 और तन्मय राठी ने 20 रन का योगदान दिया। हरफनमौला प्रदर्शन करने के लिए वंश अग्रवाल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।