Spread the love

संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजिका एवं आभा फ़ाउण्डेशन की संस्थापिका आभा सिंह ने आज डायमंड सिटी, मुरादाबाद रोड नूरपुर स्थित अपने कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी नूरपुर व सहसपुर मंडल के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी व सेक्टर संयोजक के साथ बैठक की । बैठक में उन्होंने सभी से भाजपा सदस्यता अभियान व मतदाता पुनिरीक्षण में सक्रियता

बढ़ाते हुए अधिक से अधिक सदस्य बनाने तथा नए वोट बनाने पर ज़ोर देने की अपील की । साथ ही इस अभियान में हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया ।उन्होंने बताया कि वह अपनी टीम के साथ इस अभियान में निरंतर लगी हुई हैं और नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गाँवों व अपने कार्यालय पर शिविर का आयोजन कर भारी संख्या में लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है ।

आभा सिंह ने इस अवसर पर उपस्थितजनों को सम्बोधित कर कहा कि भाजपा एक परिवार है, कार्यकर्ता ही उसकी पूंजी हैं जिनकी मेहनत और संघर्ष के दम पर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। कार्यकर्ता पार्टी की नींव होते हैं जो पार्टी का भविष्य तय करते हैं, उन्हीं कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के कारण आज देश के कोने-कोने में देशहित में समर्पित भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहरा रहा है। भारतीय जनता पार्टी भारत के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है ।उन्होंने सभी से राष्ट्रनिर्माण के इस महायज्ञ में अहम योगदान देने का आह्वान किया ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद