
संवाददाता-डॉ जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
नूरपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नूरपुर में श्री गुरु नानक देव जी के 553 वे प्रकाश पर्व पर उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा खालसा इंटर कॉलेज से जगद्गुरु श्री नानक देव जी के 553 वे प्रकाश पर्व के उत्सव को हर्षोल्लास से मनाया गया। नगर

कीर्तन का जुलूस नूरपुर के विभिन्न रास्तों से होता हुआ निकला जहां पर विभिन्न प्रकार की दर्जनों झांकियों के साथ हैरतअंगेज अखाड़े भी साथ रहे। शोभायात्रा में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर और सेक्रेटरी सावका सिंह, दिल्ली बिजनौर सिक्ख संगत द्वारा कॉफी व दूध की सेवा की गई ।और पूर्व ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान के द्वारा नगर कीर्तन में दूध का लंगर लगाया गया

,और सिख यूथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा जोड़ों की सेवा की गई और नगर कीर्तन में आभा फाउंडेशन की अध्यक्ष आभा सिंह भी शामिल हुई एवं शोभायात्रा में नूरपुर श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारी प्रधान राजेंद्र सिंह प्रिंस, उप प्रधान गुरनाम सिंह, सेक्रेटरी गुरचरण सिंह ,कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह पोस्टमैन, पत्रकार गुरवंत सिंह जिला मीडिया प्रभारी, जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रवक्ता हरभजन सिंह मान, डॉक्टर गुरनाम सिंह, लक्ष्य ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर अमित कुमार चौहान आदि शामिल रहे