Spread the love

संवाददाता- डॉ जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नूरपुर ब्लॉक में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायती राज व्यवस्था ग्राम सभा व ग्राम पंचायतों की बैठकों के विषय में विस्तार से चर्चा की गई प्रशिक्षण में विस्तार से चर्चा की गई प्रशिक्षण में आये मास्टर ट्रेनर प्रशांत कुमार मिश्र ने कहा कि गांव ने प्रधान के रूप में हमें एक

महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की है हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम सब मिलकर अपने गांव को एक मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करें जिससे कि आस पास की ग्राम पंचायत भी आपके कार्यों को देखकर अपनी ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की दिशा में कार्य करने लगे इस अवसर पर उपस्थित विषय विशेषज्ञ रामवीर सिंह ने सभी प्रधानों को केंद्रीय वित्त आयोग राज्य वित्त आयोग के बारे में जानकारी प्रदान की और बताया कि प्रधानों को वित्तीय लेनदेन करते समय क्या-क्या सावधानियां बरतनी होती है मास्टर ट्रेनर हरपाल सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता के माध्यम से हम अपने कार्यों में आने वाली बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान सरलता से कर सकते हैं इस अवसर पर एडीओ पंचायत ऋषि कुमार ने सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से पूर्ण निष्ठा व लगन से कार्य करने की अपील की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान फरहाना परवीन ने पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रशिक्षण मैं प्रतिभाग करते हुए प्रशिक्षणोपरात मूल्यांकन परीक्षा में 100 में से 80 नंबर लाकर सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है राजा का ताजपुर कीग्राम प्रधान फरहाना परवीन पत्नी हाजी शमशाद फरीदी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिल भारतीय प्रधान संगठन बिजनौर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद