Spread the love

संवाददाता-डॉ जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) आज नौवें दिन की रामलीला में मेघनाथ वध के मंचन का उद्घाटन पूर्व विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान के बड़े भाई नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के संभावित उम्मीदवार व वरिष्ठ बीजेपी नेता सीपी सिंह ने फीता काटकर किया ।

आदर्श रामलीला कमेटी ताजपुर के पदाधिकारी अध्यक्ष कुलदीप त्यागी , उपाध्यक्ष धर्मअवतार वर्मा, सचिव नीरज यादव ,कोषाध्यक्ष सरदार सत्येंद्र सिंह गुजराल, उप कोषाध्यक्ष सुमित शर्मा, और मंच संचालक कमलजीत सिंह नूर ने सीपी सिंह को माला पहनाकर उनका स्वागत किया इस अवसर पर सीपी सिंह ने कहा के बीजेपी सरकार में सभी सुरक्षित हैं और सभी तरह के धार्मिक कार्यक्रम में यूपी में बीजेपी की सरकार और योगी जी की वजह से आज हर कार्यक्रम में डी.जे. बजते हैं कोई रोक-टोक नहीं होती बाकी सभी सरकारें धार्मिक कार्यक्रमों में डीजे बजाने पर भी रोक लगा देती हैं और उन्होंने क्षेत्र की जनता को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि रामलीला व दशहरा का जो पर्व है वह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है और आने वाले सभी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाएं।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद