Spread the love

संवाददाता- मनोज कुमार सैनी/ परिपाटी न्यूज मीडिया

गंज (बिजनौर) परिपाटी न्यूज़। उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर ग्राम गंज मैं भाजपा महिला मोर्चा झालू मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन गंज सब्जी मंडी में किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम भारत मां के चित्र के आगे दीप जलाकर पुष्प अर्पित किए चंदन के तिलक से स्वागत किया। ममता शर्मा का कहना है कि महिला मोर्चा कि यह गंज में पहली बैठक है और सबका पुष्पों द्वारा स्वागत किया

गया। मंचासीन भाजपा जिला महामंत्री अनामिका जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित कुमार, मंडल महामंत्री राजू उपाध्याय, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता शर्मा, भाजपा महिला मंडल की जिला मंत्री शारदा चौधरी, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी डिंपल सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रीती राना और भारी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे । आज इस बैठक में जिला महामंत्री अनामिका जैन ने कहा कि आज भाजपा सरकार में महिलाएं अपने

आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। जिस देश में महिलाएं सुरक्षित हैं तो उस देश का कोई क्या बिगाड़ सकता है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजना का सीधा लाभ गरीब परिवारों को मिल रहा है, कन्याओं के लिए सामूहिक विवाह योजना, अनाथ बच्चों के लिए बाल कल्याण योजना, बेघरों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी विभिन्न योजनाओं का उन्होंने जिक्र किया, जनता द्वारा स्वामी युवा योजना, गर्भावस्था योजना, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, उज्जवल योजना, किसानों को किसान निधि के रूप में ₹2000 का लाभ मिल रहा है। विदुर कुटी गंज चौकी प्रभारी अनिल राणा भी वहां उपस्थित रहे। भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष ममता शर्मा, जिला महामंत्री अनामिका जैन द्वारा नियुक्ति पत्र दिए गए। वही गंज क्षेत्र से सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने इस बैठक में भाग लिया और भाजपा की रीति व नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। भाजपा मंडल महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष कविता देवी, शुभम भार्गव मंडल मंत्री, राखी शर्मा, मंजू सैनी, गुड्डी देवी, सारिका शर्मा, अनीता प्रजापति, लक्ष्मी देवी, मोनिका कांबोज, मुन्नी देवी, बबीता तवर, सरिता अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, मिथलेश बाल्मीकि, प्रियंका कश्यप, सरोज सैनी, फातमा, नफीसा, शमीमा आदि को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद