
संवाददाता-हरिराज सिंह/परिपाटी न्यूज मीडिया
हीमपुर दीपा (परिपाटी न्यूज़)- थाना क्षेत्र के गांव महमूदा खादर, ढोलनपुर, फैजीपुर खादर ,सलेमपुर, सीकरी व बलिया नंगली आदि के पास बाढ़ ग्रसित क्षेत्र का डीएम उमेश मिश्रा ने निरीक्षण किया। इसी उपलक्ष में ग्राम पंचायत फैजीपुर खादर के विद्यालय आदर्श किसान जूनियर हाई स्कूल में एक सूक्ष्म सभा का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने समस्त ग्रामीणों को

आश्वासन दिया कि आने वाले ग्रीष्म काल तक गंगा के दोनों ओर की तटबंदी हो जाएगी जिससे गांव तक गंगा का पानी नहीं आएगा और किसानों की फसल को नुकसान भी नहीं होगा। इसी के साथ साथ डीएम ने जन समस्याओं को भी सुना और उनका समाधान करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने गांव की साफ सफाई के विषय में भी जानकारी दी कि हमें अपने आसपास साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। यदि हम साफ सफाई का ध्यान रखेंगे तो हमारे आसपास बीमारी नहीं आएगी। हम स्वस्थ रहेंगे। यह हमारी सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें ।हमें यह प्रण लेना चाहिए। न तो गंदगी करेंगे न करने देंगे।

बाढ़ ग्रसित क्षेत्र का निरीक्षण करने में डीएम उमेश मिश्रा के साथ एसडीएम चांदपुर ,तहसीलदार चांदपुर, चांदपुर विधायक कमलेश सैनी, बी.डी.ओ.जलीलपुर, ए डी ओ पंचायत जलीलपुर ,थाना हीमपुरदीपा के थाना प्रभारी बली मोहम्मद,भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर भूपेंद्र सिंह, लेखपाल राजेंद्र भटनागर आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे। व ग्रामवासी ग्राम प्रधान खूब सिंह ग्राम पंचायत फैजीपुर खादर, प्रधान भीष्म सिंह सलेमपुर, खजान सिंह सैनी, अरुण कुमार ,सरवन चौहान, प्रमोद चौहान, महेंद्र सिंह सैनी, तेजपाल सिंह व अन्य उपस्थित रहे।