Spread the love

राजवीर सिंह तोमर परिपाटी न्यूज़ मीडिया देहरादून

देहरादून पीपीएन। भारत तिब्बत समन्वय संघ उत्तराखण्ड की कोर कमेटी की बैठक देहरादून के राजपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो प्रयाग दत्त जुयाल ने की। आगामी दिसम्बर माह में हरिद्वार में आयोजित हो रही राष्ट्रीय कार्य समिति की तीन दिवसीय बैठक को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया।


बैठक के स्थान के चयन , व्यवस्थाओं, बैनर पोस्टर तथा विभिन्न कमेटियों के गठन को लेकर विचार साझा किए गए। किसी प्रकार की कमी न रहने पाए इस हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सुनिश्चित की। कार्यसमिति की 4 ,5,6, दिसम्बर की तारीखों के चयन होने की सूचना से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को अवगत कराया।प्रोफेसर जुयाल ने यह भी कहा कि BTSS की एक बेहतरीन स्मारिका का विमोचन भी उपरोक्त बैठक में किया जाएगा जिसमें लेख और विज्ञापनों की चिंता सभी को करनी होगी। हम सभी का यह सौभाग्य है कि उत्तराखण्ड के हरिद्वार शहर को पहली राष्ट्रीय कार्यसमिति को सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी मिली है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी बताया कि सभी कार्यकर्ताओं के लिए परिचय पत्र को अनिवार्य किया जाएगा। जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर BTSS की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा,अपलोड होने के बाद ही वह परिचय पत्र मान्य होगा। उन्होंने यह भी बताया कि जल्दी ही उत्तराखण्ड के नवनियुक्त राज्यपाल से भेंटकर BTSS की दिसम्बर में आयोजित हो रही बैठक के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

आज की बैठक में प्रान्त उपाध्यक्ष प्रो.विजय कॉल ,प्रान्त संरक्षक श्याम सुंदर वैश्य, क्षेत्र संगठन मंत्री मोहन भट्ट, प्रदेश महामंत्री मनोज गहतोड़ी उपस्थित थे।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

One thought on “भारत तिब्बत समन्वय संघ उत्तराखंड की कोर कमेटी ने की एक बैठक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *