Spread the love

तेजराम डोगरा / परिपाटी न्यूज़ मीडिया जम्मू एंड कश्मीर

जम्मू एंड कश्मीर पीपीएन। जम्मू के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में भीषण आग लग गई है। मंदिर परिसर में स्थित कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक यह आग लगी है।

फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अब तक किसी के इस घटना में हताहत होने की खबर नहीं मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां आग लगी है उस स्थान से प्राकृतिक गुफा की दूरी तकरीबन सौ मीटर है। आग की लपटें भैरो घाटी तक दिख रही हैं। कहा जा रहा है कि वीआईपी गेट के पास काउंटिंग रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

मिल रही जानकारी के मुताबि, भवन या गर्भगृह से सटे एक कैश काउंटिंग रूम के अंदर आग लगी गै। इमारत को काफी नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के बाद के दृश्यों से पता चला कि यह लगभग पूरी तरह से जल चुका था। आग शाम करीब 4.15 बजे लगी और शाम 5 बजे तक इस पर काबू पा लिया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई ने कहा कि शुरुआती अलार्म वहां तैनात सीआरपीएफ कर्मियों ने बजाया था।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *