Spread the love

संवाददाता-देवेश्वर धीमान/परिपाटी न्यूज मीडिया

बिजनौर पीपीएन। एवं बेंच के मधुर सम्बन्धों एवं बेहतर तालमेल से वादों का गुणवत्तापरक एवं तत्परता के साथ निस्तारण संभव, जिला प्रशासन कानून के दायरे में रहते हुए पूर्ण पारदर्शिता के साथ वादों के निस्तारण के लिए कटिबद्ध, पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा निर्धन एवं असहाय वर्ग के लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग का किया आहवान, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा

ने कहा कि जनता दर्शन के दौरान उनके कार्यालय का दरवाज़ा बन्द नहीं होगा, कोई भी व्यक्ति कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए अपनी समस्या के समाधान के लिए उनसे सम्पर्क स्थापित कर सकता है। उन्होंने कहा कि बार एवं बेंच के मधुर सम्बन्धों एवं बेहतर तालमेल से वादों का गुणवत्तापरक एवं तत्परता के साथ निस्तारण सम्भव होता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कानून के दायरे में रहते हुए पूर्ण पारदर्शिता के साथ वादों के निस्तारण के लिए कटिबद्व है और इसी परिपेक्ष्य में बार के साथ सहयोग करने के लिए भी प्रतिबद्व है। उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि वादों के गुणवत्तापरक निस्तारण एवं जन मानस की समस्याओं के निराकरण के लिए बार की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले सुझावों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया जाएगा।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आज दोपहर 12ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।


उन्होंने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं समस्त अधिवक्तागणों का आहवान किया कि पर्यावरण स्वच्छता कार्यक्रम में जनसामान्य को करने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कार्य के प्रति प्रेरित करने तथा निर्धन एवं असहाय वर्ग के लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष पर लाखों जीवों का प्रवास होता है और वायु प्रदूषण की शुद्वता के अलावा वृक्ष वायु में आॅक्सीजन की मात्रा में वृद्वि करते हैं, जो मानव के अलावा समस्त जीवों के लिए जीवन दायी है। बैठक के दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी के सहयोग का हार्दिक स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय राणा, फक़ीर चन्द, विकास सिंह, मामराज सिंह सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद थे।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद