Spread the love

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)

बिजनौर। नगर कल्याण समिति (पंजी.), बिजनौर द्वारा जनगणना 2027 एवं मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनजागरूकता अभियान नगर पालिका चौक से शुरू किया गया। अभियान के अंतर्गत नगर एवं आसपास की बस्तियों में जनजागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।समिति द्वारा जारी अपील में नागरिकों से 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) के माध्यम से अपने परिवार की सही जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने तथा 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर आने वाले प्रगणकों को पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया गया। साथ ही 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक चलने वाले मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं से नए वोट बनवाने तथा मतदाता सूची से कटे नामों को पुनः जुड़वाने और त्रुटियों में संशोधन कराने की अपील की गई। अभियान के तहत नगर पालिका चौक पर जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।

समिति ने गंगा मेले में भी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष हसन अब्बास, पुष्पा ठाकुर, राजुल त्यागी, नीरा अग्रवाल, छवि कौशल, डॉ. सुमन चौधरी, डॉ. मंजुला कुमार, अशोक निर्दोष, डॉ. मीना बक्शी, शिखा गुप्ता, महासचिव राजीव अग्रवाल, भारत भूषण मित्तल सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने नागरिकों से दोनों अभियानों में सक्रिय भागीदारी करने तथा अपने परिवार, पड़ोसियों और परिचितों को भी जागरूक करने की अपील की।
यह जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी रितेश भटनागर ने दी।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *