Spread the love

अजमल अंसारी
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)चांदपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आभा सिंह द्वारा जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रजाई वितरण अभियान शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में 18 नवंबर 2026 को ग्राम शेखपुरी, भगोड़ा, लैनपुरी, मीरापुर एवं जोगीपुर-नौरंगपुर में रजाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधवा, दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को कुल 300 रजाइयों का वितरण किया गया।

रजाई पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।आभा सिंह ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ठंड के मौसम में जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए रजाई वितरण किया जा रहा है। समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की सेवा करना उनका संकल्प है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।आभा सिंह का उद्देश्य है कि सर्दी के मौसम में प्रत्येक जरूरतमंद तक मदद पहुंचे।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *