Spread the love

अजमल अंसारी

बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)सियाऊ, चांदपुर। फादरसन पब्लिक स्कूल में कंप्यूटर विभाग की ओर से कंप्यूटर शिक्षक आशु राजपूत के मार्गदर्शन में कक्षा चतुर्थ के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताएं ब्लॉक-बी कंप्यूटर लैब में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। प्रारंभिक चरण में दो विद्यार्थियों ने एक कंप्यूटर साझा किया। इसके बाद सभी वर्गों में कक्षावार फाइनल राउंड कराया गया, जिसमें अपने-अपने सेक्शन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने भाग लिया। फाइनल राउंड में प्रत्येक प्रतिभागी को अलग कंप्यूटर उपलब्ध कराया गया, ताकि निष्पक्ष रूप से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान का निर्धारण हो सके। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कंप्यूटर कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक डिजिटल पोस्टर तैयार किए।

कड़े मुकाबले के बाद कक्षा चतुर्थ-सी के वेदांत तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कक्षा चतुर्थ-ए के अथर्व लांबा और कक्षा चतुर्थ-बी के तूबा जैदी रहे। तृतीय स्थान कक्षा चतुर्थ-सी के अब्दुल हादी ने हासिल किया। निर्णायक मंडल में साक्षी चौहान, प्रियंका चौधरी, जतिन चौधरी और सीमांत शर्मा शामिल रहे। आईटी विभागाध्यक्ष चौधरी और कंप्यूटर शिक्षक आशु राजपूत ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी और सभी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।विद्यालय के प्रधानाचार्य अमन कुमार सूर्यवंशी ने बच्चों को ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता, तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *