Spread the love

सुरक्षा,सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति किया जागरूक,सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

मुकुट यादव

सम्भल।(परिपाटी न्यूज़) मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना रायसत्ती पुलिस की टीम ने बुधवार को रेलवे स्टेशन पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूकता अभियान चलाकर सुरक्षा,सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ आपात स्थिति में मदद पाने के लिए हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।अभियान में एसआई संजीव तिवारी,महिला मुख्य आरक्षी तरन्नुम और महिला आरक्षी गरिमा ने महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों,अधिकारों और सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया।

टीम ने वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर संपर्क कर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।इसके साथ ही विधवा पेंशन,वृद्धावस्था पेंशन,सुकन्या समृद्धि योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्ज्वला योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में समझाया गया।मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं से जागरूक रहने,अपने अधिकारों को समझने और किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहकर पुलिस की सहायता लेने की अपील की।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *