Spread the love

रक्षक राजपूत

बिजनौर(परिपाटी न्यूज़) मंडावर। क्षेत्र के ग्राम मोहंडिया निवासी डॉ. भूपाल सिंह राजपूत को प्रगतिशील जूनियर हाई स्कूल, पुंडरी खुर्द में प्रधानाध्यापक नियुक्त किया गया है। उन्होंने विद्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से प्रधानाध्यापक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। डॉ. भूपाल सिंह राजपूत की इस उपलब्धि से परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। उन्होंने जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानों मॉडर्न एरा स्कूल, डीडीपीएस, आधारशिला और फादरसन जैसे प्रतिष्ठित विद्यालयों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में लंबे अनुभव के बाद अब वह ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित करने और उनके भविष्य को संवारने की दिशा में अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. भूपाल सिंह राजपूत गणित विषय में पीएचडी हैं और क्षेत्र के अनुभवी गणित शिक्षकों में उनकी गिनती होती है। उनके शैक्षिक अनुभव और कुशल नेतृत्व से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलने की आशा जताई जा रही है।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *