Spread the love

अवधेश कुमार मौर्य

सीतापुर (परिपाटी न्यूज़) सीतापुर। धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ और ट्रैफिक के बढ़ते दबाव से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, पार्किंग और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। प्रमुख मार्ग ‘नो-रिक्शा जोन’ घोषित, तैयार किए गए पार्किंग स्थल शहर के लालबाग समेत सभी प्रमुख व्यावसायिक और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए कई व्यस्त मार्गों को ‘नो-रिक्शा जोन’ घोषित किया गया है। नगर पालिका प्रशासन ने वाहनों के बेतरतीब ठहराव को रोकने के लिए 3 स्थाई और 2 अस्थाई पार्किंग स्थल तैयार किए हैं। यहां दोपहिया व चार पहिया वाहनों के खड़ा करने की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि मुख्य मार्ग पूरी तरह जाममुक्त रहें। 150 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, ट्रैफिक इंस्पेक्टर यज्ञपाल को कमान बाजारों में वाहनों के प्रवेश और निकासी को नियंत्रित करने के साथ-साथ पैदल खरीदारी करने वाले लोगों की सुरक्षा का विशेष खाका खींचा गया है।

त्योहार के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की मुख्य जिम्मेदारी यातायात निरीक्षक यज्ञपाल को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में 150 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों के प्रवेश द्वारों और संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैद रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: जिला अस्पताल में 8 बेड का वार्ड रिजर्व दीपावली के अवसर पर पटाखों या अन्य कारणों से होने वाली छुटपुट दुर्घटनाओं और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी तैयार है। जिला अस्पताल में 8 बेड का एक विशेष वार्ड आरक्षित किया गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेगी। प्रशासन की जनता से अपील पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे खरीदारी के लिए निकलते समय यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें और अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, जिससे त्योहार के दौरान शहर की व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *