Spread the love

अवधेश कुमार मौर्य

सीतापुर (परिपाटी न्यूज़) दीपावली के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सीतापुर पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक (SP) अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 7.5 क्विंटल (750 किलोग्राम) अवैध पटाखे बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। रामकोट में मिला सबसे बड़ा जखीरा सबसे बड़ी कार्रवाई रामकोट थाना क्षेत्र में देखने को मिली, जहां पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। एसपी उत्तरी आलोक सिंह ने जानकारी दी कि लोधौरा स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास बने गोदाम पर औचक छापेमारी की गई। यहां से लगभग 600 किलो अवैध आतिशबाजी जब्त की गई।

पुलिस ने मौके से आरोपी मेहताब अहमद (36 वर्ष, निवासी- नई आबादी गदियाना, थाना कोतवाली नगर) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ रामकोट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद पटाखों में विभिन्न प्रकार की फुलझड़ियां, स्काई शॉट, फ्लोरल मैजिक, बिग बुलेट, चक्कर और जोश बम शामिल हैं। खैराबाद और मछरेहटा थानों में भी हुई कार्रवाई रामकोट के अलावा अन्य थानों की पुलिस ने भी सतर्कता बरतते हुए अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई की: खैराबाद थाना क्षेत्र: पुलिस ने आरोपी नफीस के कब्जे से लगभग 100 किलो अवैध पटाखे बरामद किए। मछरेहटा थाना क्षेत्र: पुलिस ने आरोपी शकील के पास से करीब 50 किलो अवैध पटाखे जब्त किए। दोनों मामलों में संबंधित थानों द्वारा आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय हादसे या दुर्घटना को टालना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *