Spread the love

अवधेश कुमार मौर्य

सीतापुर (परिपाटी न्यूज़) धनतेरस और दीपावली के त्योहारी सीजन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए रविवार शाम मिश्रिख कोतवाली में पुलिस और व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) विशाल गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर कई कड़े निर्देश दिए। चार पहिया वाहनों की नो-एंट्री और पार्किंग की व्यवस्थासीओ विशाल गुप्ता ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए बताया कि त्योहारी सीजन में बाजारों में लगने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुख्य बाजारों में चार पहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वाहनों के लिए बाजार के बाहर विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि आमजन और खरीदारों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें व्यापारी: सीओ सीओ ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे पूरी तरह सतर्क रहें। यदि दुकान या बाजार के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत दुकानों में ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाने की सलाह दी। विशेष रूप से सर्राफा कारोबारियों को अपनी दुकानों में सायरन लगाने का सुझाव दिया गया, जिससे चोरी या शटर तोड़ने जैसी किसी भी आपराधिक गतिविधि की स्थिति में आसपास के लोग और पुलिस तुरंत सतर्क हो सकें। व्यापारी सुरक्षा और जाम पर चर्चा बैठक के दौरान व्यापारियों ने त्योहारों के दिनों में बाजारों में चार पहिया वाहनों के कारण लगने वाले जाम और अव्यवस्था का मुद्दा उठाया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए आश्वस्त किया कि पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। उन्होंने व्यापारियों को सलाह दी कि वे सुनसान जगहों पर अकेले नकदी या कीमती सामान लेकर न जाएं तथा त्योहार के दौरान दुकानों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती करें। प्रमुख रूप से रहे मौजूद बैठक में क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के अलावा क्राइम इंस्पेक्टर श्याम दास वर्मा, कस्बा इंचार्ज गुड्डू, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिप्रसाद वर्मा, राहुल, संजीव, कन्हैया समेत क्षेत्र के कई गणमान्य व्यापारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *